जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ इतनी की टूट गया मंच

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ जबलपुर। में लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियांचुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया है। इस रोड शो के कईवीडियो सामने आए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है की पीएममोदी खुली जीप में सवार हैं और लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ नजर आ रही है।

रोड शो के दौरान हुआ हादसा

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक हादसा भी हो गया। मिल रही जानकारी के अनुसार, जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो केदौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे। जिसके चलते मंच गिर गया।

जय श्री राम के नारे लगें…

गोरखपुर के कटंगा चौराहे से शुरू हुआ पीएम मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला। रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे के साथ जय श्री राम के नारे लगा रहें थें। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे।

FB IMG 1712507226606

Leave a Comment