नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर कामधेनु गौशाला मगरधा में गौवंश रक्षा पर्व मनाया

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। नववर्ष गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर कामधेनु गौशाला मगरधा में गौवंश रक्षा पर्व मनाया गया है जिसमें निराश्रित गौवंश की पूजन कर प्रवेश कराया गया एवं स्वागत किया। गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच,उपसरपंच,सचिव सहित पंचो ने गौशाला की समस्त गायों की पूजन कर गौग्रास कराया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया है कि स्वयं एवं अपने आसपास के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में काम से कम एक गाय अवश्य रखेंगे एवं उसकी प्रतिदिन पूजा अर्चना करेंगे संस्कृति को बचाने का प्रयास करेंगे साथ ही उपस्थित सदस्य ने गौशाला में गांव ग्रास हेतु प्रति दिवस 10 के हिसाब से दान स्वरूप दिए जिसमें कुल 16000 की राशि एकत्रित हुई इस राशि से प्रति दिवस को ग्रास दिया जाएगा।

IMG 20240410 12393543

ग्राम पंचायत के सचिव उमाशंकर गौर बताया कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष गुड़ी पड़वा से अगले वर्ष तक गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जिसमे गौरक्षा के संरक्षण एवं उनकी देख भाल की जायेगी इसके अलावा समय समय पर निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधिया की जावेगी।

Leave a Comment