पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया, मारपीट और पीछा करने जैसे कुल 19 गंभीर आरोप

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल स्लेटर को एक दर्जन से अधिक अपराधों के आरोप लगने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 54 साल के स्लेटर ने सोमवार को मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपने मामले का उल्लेख किया था। वह 5 दिसंबर, 2023 से 12 अप्रैल, 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों पर क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट पर किए गए कथित अपराधों

से संबंधित 19 आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपों में गैरकानूनी तरीके से पीछा करना, डराना-धमकाना, रात में घर में घुसना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाले हमले और घरेलू हिंसा के अपराध शामिल हैं। कोर्ट ने भी दस आरोप लगाए पूर्व सलामी बल्लेबाज और टीवी कमेंटेटर पर जमानत का उल्लंघन करने और घरेलू हिंसा के आदेश का उल्लंघन करने के दस आरोप भी लगाए गए थे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम