𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬𝟐𝟎𝟐𝟒: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सागर के जिला पंचायत सीईओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के नोडल अधिकारी पी.सी. शर्मा द्वारा स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत के पोस्टर और सीडी का विमोचन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “जय मतदाता, जय जय मतदाता” गीत लिखने पर शर्मा को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी जिला पंचायत सीईओ/ स्वीप नोडल अधिकारियों से नवाचारों के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में और तेजी लाने का आग्रह किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम