MP News: 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, शादी समारोह में गया था परिवार, पुलिस जांच में जुटी।

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर अंतर्गत वार्ड नं. 02, सागर रोड तालाब के सामने एक लगभग 55 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सवाहा नगर के बार्ड नं. 02 मे सागर रोड पर तालाब के सामने बंसल परिवार निवासरत है परिवार के अन्य लोग भी बाजू मे घर बना कर निवासरत है! बसंल परिवार की महिला फूल बाई बंसल जो की बस स्टेन्ड पर  फुटफाट पर मनहारी की दुकान संचालित करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व परिवार के सभी सदस्य अपनी बडी बहिन के यहॉ शादी समारोह मे शामिल होने के लिये टीकमगड जिला गये हुये थे।

आज सुबह लगभग दस ग्यारह बजे जब सभी लोग शादी से वापिस आये तो घर के बाहर अजीब प्रकार की बदबू का अनुभव किया और मॉ भी दिखाई नही दी तो परिजनों ने अन्य चाबियों के माध्यम से घर का ताला खोला तो देखा कि अंदर फूलबाई बंसल का शव पढा हुआ था और दंग रह गए  जिसमें  से तेज दुर्गंध फैल रही थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिह मार्को घटना स्थल पर पहुचें और जॉच प्रारंभ की।

FSL की टीम और SDOP भी मौके पर पहुंचे

थाना प्रभारी कृपाल सिह मार्को ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले कि पूरी जानकारी दी मामले की गंभीरता देखते हुये एस डी ओ पी और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची। और जरूरी साक्ष्य इक्ठ्ठे किये। नगर पंचायत के शव वाहन की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।

शव पर घाव व कमरे मे मिले निशान

सूत्रों के अनुसार फूलबाई के कान के बगल मे लेफ्ट साईड, दाये गाल के दाडी के बगल मे आँख के नीचे चोट के निशान दिखाई दिये है।

बही कमरे मे खून से सने पैरो के निशान और बाहर रखी खटिया की निवार पर हाथ पोछने के निशान मिले है। हॉलाकि एफ एस एल टीम मौके पर थी जोकी सभी साक्ष्यों की बारीकी से जॉच कर रही है।

इस मामले मे थाना प्रभारी कृपाल सिह मार्को का कहना है कि हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , मामला दर्ज कर और जरूरी साक्ष्यों को इकट्ठा कर बारीकी से जॉच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम