ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं, दुर्गापुर में हुई घटना,जारी रखा प्रचार

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार 27 अप्रैल को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गईं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गई थीं।

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गईं।

ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुर्गापुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले ममता बनर्जी 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिर गई थीं।

1200 675 21329073 thumbnail 16x9 dfd

मार्च में ममता घर के अंदर गिर गई थीं, माथे पर चोट लगी थी

ममता 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई थी। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे थे।

Leave a Comment