Harda: तीन आरोपी 6-6 माह के लिये जिला बदर

World Swaraj News Harda: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 3 आरोपियों को 6-6 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। 

जारी आदेश अनुसार आरोपी लक्ष्मण पिता सुरेश कतिया निवासी प्रज्ञा नगर हरदा, अंकित पिता रामभरोस प्रजापति निवासी पुराना बस स्टेण्ड सिराली तथा अमन पिता अनोखीलाल कुशवाह निवासी सिराली को 6-6 माह के लिये जिला बदर किया गया है। 

इस अवधि में ये तीनों आरोपी हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम