Breaking News Harda: फूल तोड़ते समय बुजुर्ग की कुएं में गिरकर मौत, चार घंटे तलाश के बाद पानी में तैरता मिला शव

World Swaraj News Harda: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में रहने वाले 98 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सालों से नारदीय भजनों को गाने के लिए अपनी पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान स्थापित करने वाले रामाधार पिता रणछोड़ दास काजवे (गुर्जर) (98) साल हर दिन सुबह उठकर भगवान की पूजा करने के लिए फूल तोड़ने जाया करते थे। गुरुवार सुबह वह भी वह अपनी रूटीन के हिसाब से पूजन के लिए फूल तोड़ने घर से निकले थे।

इस दौरान गांव के पास बने एक कुएं के पास लगे फूल के पेड़ से फूल तोड़ने के दौरान शरीर का संतुलन बिगड़ने से होने से वह कुएं में गिर गए। जिसके बाद परिजनों ने आसपास दिखाई न देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद उनका शव कुएं के पानी मे तैरता मिला।

बताया जा रहा कि उनके निर्गुण मार्गीय भजन गाने के चलते ग्रामीणों ने उन्हें कुकरावद रत्न की उपाधि से सम्मानित किया था। मृतक का एक बेटा है। जिनके साथ वह रहते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। गुरुवार से मृतक के परिवार में धार्मिक आयोजन शुरू हुआ था। जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम