Harda: विवेकानंद कॉपलेक्स के घरों में अज्ञात ने लगाई आग, लोगों में दहशत 

World Swaraj News Harda: हरदा शहर के वार्ड 20 के अंतर्गत आने वाले विवेकानंद कॉपलेक्स में इन दिनों एक असामाजिक तत्व लोगों के घरों के सामानों में आग लगाकर परेशान कर रहा है। इसके कारण लोगों भय व्याप्त है। मंगलवार की रात को भी सिरफिरे व्यक्ति ने आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद दीवार पर लिखकर गया कि आई एम पागल उर्दू मौत। सुबह दीवार लिखे इन शब्दों को देखकर लोगों में दहशत है। अब कॉपलेक्स के लोग रात में रतजगा कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार विवेकानंद कॉपलेक्स में बीते तीन दिनों के अंदर पांच लोगों के घरों के पास रखे सामानों में आग लगा दी, जिससे वह जल गए। लोगों ने थाने में घटना को लेकर शिकायत की है। साथ ही उन्होंने मंगलवार-बुधवार की रात को गश्त भी की। लेकिन रात 4 बजे लोगों के वापस घर में जाने के बाद असामाजिक तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया, वहीं दीवार पर मौत जैसे शब्द लिखकर सनसनी फैला दी। 

नागरिकों ने एसपी से कॉपलेक्स में सामानों को जलाने वाले व्यक्ति को गिरतार कर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में एसपी अभिनव चौकसे का कहना है कि विवेकानंद कॉपलेक्स में आगजनी की घटना करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम