Harda: मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण 28 मई को होगा

World Swaraj News Harda: भारत निर्वाचन आयोेग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के विधानसभा क्षेेत्र हरदा व टिमरनी में 4 जून को मतगणना सम्पन्न होगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये मतगणनाकर्मियों दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रथम प्रशिक्षण 28 मई को व द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून को आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण डॉ. बी. आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा।

Leave a Comment