वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने इन दिनों वातावरण के तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के आने के समय में परिवर्तन किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि अब जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के आने का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया गया है।
जारी आदेश अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को सुबह 8 बजे नाश्ता तथा 10 बजे भोजन वितरण कर छुट्टी कर दी जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन के लिये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका केन्द्र में उपस्थित रहकर नियमित कार्य व रिकार्ड संधारण व गृहभेंट का कार्य सम्पादित करेंगी।
