‘नमामि गंगे’ अभियान के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। आगामी 5 जून पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी पर्व तक जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए संपूर्ण प्रदेश में ‘नमामि गंगे’ अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। दस दिन की अवधि में हर जिले में जल के स्रोतों, जैसे नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियों आदि को स्वच्छ रखने और आवश्यकता होने पर उनके गहरीकरण के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को ‘नमामि गंगे’ अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा मौजूद थे। 

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह बताया कि नमामि गंगे अभियान के तहत सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जल संरचनाओं के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल संरचनाओं के किनारों पर अतिक्रमण रोकने के लिए फेंसिंग के रूप में वृक्षारोपण करने जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा और जल संरचनाओं के किनारों पर बफर जोन तैयार कर उन्हें हरित क्षेत्र या पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP NEWS: एमपी के इस जिले में शिक्षकों के लिए कलेक्टर का नया आदेश, भिखारी बच्चे ढूंढ कर लाओ

Leave a Comment