Harda News: रेत का अवैध भंडारण पाया गया, अब होगी वसूली 

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। एसडीमम टिमरनी श्री महेश बडोले ने बताया कि टिमरनी तहसील के ग्राम रायबोर मे निर्माणाधीन रेलवे की पुलिया के पास रेत का अवैध भंडारण पाया गया।  

निरीक्षण के दौरान बिना रॉयल्टी की लगभग 50 ट्रॉली रेत  पाई गई। एसडीएम टिमरनी ने बताया कि बिना रॉयल्टी की लगभग 150 घन मीटर रेत के लिए कुल 11 लाख 25 हजार रुपए ठेकेदार से वसूली के लिए प्रस्ताव अपर कलेक्टर जिला हरदा को भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि इसमें 5,62,500 रॉयल्टी के तथा 5,62,500 पर्यावरण क्षतिपूर्ति के शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : MP: जीतू पटवारी की याचिका पर इमरती देवी को नोटिस, FIR निरस्त करने की मांग; जानें पूरा मामला

Leave a Comment