Harda News: जनजातीय विभाग के छात्रावासों में प्रवेश के लिये 27 जून से पूर्व करें आवेदन

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास सीनियर, आश्रम, जूनियर एवं महाविद्यालयीन छात्रावास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिये आवेदन 10 जून से प्रारम्भ होंगे।

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग हरदा ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक छात्र 10 जून से संबंधित छात्रावास के अधीक्षक से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते है। 

उन्होने बताया कि छात्र-छात्रा को जिस छात्रावास में प्रवेश लेना है, उसी छात्रावास से आवेदन पत्र प्राप्त कर 27 जून तक आवेदन भरकर छात्रावास में जमा कर सकते है।

ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Supplementary Admit Card : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करे डाउनलोड

Leave a Comment