वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। करणी सेना परिवार ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी रोकने हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
ये हैं ज्ञापन-
प्रति,
जिला कलेक्टर महोदय
हरदा मध्य प्रदेश
विषय – जिला सरकारी हॉस्पिटल हरदा में हो रहे भ्रष्टाचार एवम् मनमानी आदि के सुधार हेतु ज्ञापन
महोदय जी, जिला हॉस्पिटल हरदा समेत जिले की अन्य सभी हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों की मनमानी चल रही है जिससे क्षेत्र के गरीब वर्ग के लोगो के सामने कई समस्याएं पैदा हो रही है। विगत कुछ दिन पहले एक मामला जिला हॉस्पिटल हरदा में एक गरीब महिला की डिलीवरी में पहले तो विलंब किया गया फिर फंगल इन्फेक्शन बताकर भोपाल रेफर करने का बोल दिया गया। उक्त मामले में डॉक्टर मीनाक्षी पटेल द्वारा ये कार्य किया गया था बाद में करणी सेना एवम परशुराम सेना द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया और बाद कलेक्टर साहब के हस्तक्षेप से सामान्य डिलीवरी डॉक्टर नेमा मैडम द्वारा की गई। इस प्रकार की मनमानी से गरीब वर्ग के लोगो को काफी समस्या पैदा हो रही है। अतः मान्यवर से निवेदन है की जिला हॉस्पिटल में इस प्रकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन ले एवम् निम्नलिखित बिंदुओ को संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्यवाही करने का कष्ट करे।
1- डॉक्टर मीनाक्षी पटेल से उपरोक्त मामले पर सुनवाई करे, एवम् उचित कार्यवाही हो।
2 – जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं में सुधार किया जाय।
3- सभी प्रकार की जांच जिला अस्पताल में हो, ऐसी सुविधाएं जनता को मिले।
4- जिले की अन्य सरकारी संस्थाओं (खिरकिया, टिमरनी, सिराली एवम् हंडिया) में आपातकालीन सेवाओं के लिए 24 घंटे सुविधाएं प्रदान की जाए।
उपरोक्त मांगो को लेकर आज करणी सेना परिवार एवम् परशुराम सेना हरदा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है, उक्त मांगो को शीघ्र पूर्ण करे जिससे क्षेत्र की जनता को सरकारी सुविधाएं मूलरूप से प्राप्त हो सके।
आवेदक –
करणी सेना परिवार जिला हरदा
परशुराम सेना जिला हरदा
एवम् सर्व समाज जिला हरदा
ये भी पढ़ें – नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ कैबिनेट के बाकी मंत्री भी शपथ ले रहे हैं
