वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ नेमावर। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह करीब दस बजे नेमावर पहुंचे। जहां प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर घाट पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जल गंगा संवर्धन योजना के तहत नर्मदा तट पर सफाई अभियान का पूजा-पाठ कर शुभारंभ किया। सिद्धनाथ मंदिर में भोलेनाथ का बेलपत्र से अभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जैन मंदिर पहुंचे जहां दंडी स्वामी आश्रम में गुरुजी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को मां नर्मदा का चित्र भेंट कर बताया नेमावर तट पर स्नान पर्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
इसलिए अन्य घाटों को भी संवारने की अनावश्यकता है। इस मौके पर मंगलेश यादव, प्रवीण हथेल, सचिन पांचाल पार्षद सहित नेमावर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जल गंगा संवर्धन योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए भारत शासन की ओर से हंडिया में सिद्धनाथ मंदिर घाट पर भी अधिकारी बैठे रहे। पुल पर वाहनों का जाम ना लगे इसलिए टीआई मनोज सिंह ने यातायात व्यवस्था संभाली।
ये भी पढ़ें : MP Board 10th 12th Supplementary Admit Card : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करे डाउनलोड
