ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाया

खिरकिया संवाददाता मिथलेश वैष्णव
जानकारी अनुसार खिरकिया पोखरनी बायपास मार्ग का निर्माण विगत लगभग 9 माह से किया जा रहा है। वर्तमान में मार्ग निर्माण अंतिम चरण में है, जिसमें ग्राम पोखरनी के बीचो-बीच हनुमान मंदिर के पास निर्माण चल रहा है। जहां मार्ग की चौड़ाई लगभग 10 फीट ही होने पर ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण करने वालों से अतिक्रमण हटाकर निर्माण की बात करने और निर्माण कर्ता द्वारा नहीं मानने पर काफी जद्दोजहद और बहस के बाद मार्ग का निर्माण कार्य रुकवाया। ग्रामीणों का कहना था कि पोखरनी के अलावा खंडवा जिले के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव की जनता का इसी रास्ते से खिड़कियां आना जाना होता है। मार्ग सकरा होने से निकट भविष्य में आवागमन बाधित एवं दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहेगा।
ज्ञात हो पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को मार्ग का सीमांकन करवाने हेतु आवेदन दिए गए थे जिस पर प्रशासन द्वारा 23 सितंबर को टीम भेज कर गांव में सीमांकन करवाया गया था। सीमांकन के बाद ग्राम पंचायत द्वारा 25 सितंबर को अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस भेज कर पांच दिवस में अपना अपना अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी। अधिकांश ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा कर मार्ग निर्माण में सहयोग किया लेकिन सिर्फ दो मकानो की बाहरी दीवारें मार्ग की चौड़ाई को प्रभावित कर रही है। उसी जगह ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मार्ग को चौड़ा बनवाने की मांग की है।
रोजगार सहायक महेंद्र सोनी ने बताया कि 5 दिन की समय सीमा का नोटिस दिया था उसके बाद आज पुनः नोटिस भेज कर 2 दिन का समय दिया जावेगा।
उसके पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जावेगी

रघुनाथ सिंह चौहान, कमलेश चौहान, रामनाथ निमारे, अंतरसिंह निमारे, केदार सिंह पवार, किशोर सिंह पवार, गोपाल पटेल, गोलू निमारे, ध्रुवपाल सिंह, मनोहर कुसमूल बलराम देशवाली, मोटू माली, शैतान सिंह, अनिल राजपूत,

Leave a Comment