हरदा-राठी पेट्रोल पंप पर मैनेजर के साथ दो लोगो ने की मारपीट।

सम्वाददाता, मोहन लाल नागले
लोकेशन-हरदा म.प्र.
हरदा-राठी पेट्रोल पंप पर मैनेजर के साथ दो लोगो ने की मारपीट।

ऑनलाइन पेमेंट को लेकर हुआ था विवादसीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद

देखे पूरा वीडियो

विवाद,मामला दर्ज

खबर मध्यप्रदेश के हरदा जिले से है जहाँ,शुक्रवार को हरदा शहर के राठी पेट्रोल पम्म पर ऑनलाइन पेमेंट को लेकर दो युवकों ने गाली-गलौज कर पेट्रोल पंप मैनेजर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल,घटना हरदा सिटी थाना क्षेत्र के राठी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को रात्रि 7 बजे ऑनलाइन पेमेंट को लेकर दो युवकों ने मैनेजर सतीश बिल्लौरे के साथ मारपीट की।वही,इस घटना पेट्रोल पंप पर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते है कि दो युवक पेट्रोल पंप पर मेनेजर के कक्ष में घुसकर पेट्रोल पंप पर मैनेजर से मारपीट करते हुए दिख रहे है।

बताया जा रहा है कि युवक डीजल लेने आये थे।इस दौरान ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान विवाद हुआ।

इधर, राठी पेट्रोल पंप मैनेजर सतीश बिल्लौरे ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को रात्रि 7 बजे करीब पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई।उन्होंने बताया कि डीजल लेने के दौरान ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के कारण यह विवाद हुआ। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की।हालांकि,पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

Leave a Comment