हंडिया-पंचायत भवन के पास अवैध कब्जा करा रहा उपसरपंच छन्नूलाल

हंडिया-पंचायत भवन के पास अवैध कब्जा करा रहा उपसरपंच छन्नूलाल

महिला का आरोप-उपसरपंच को दिए 80 हजार रुपए

संवाददाता मोहन लाल नागले

देखे वीडियो

हरदा।हरदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हंडिया में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है।

दरअसल,हंडिया तहसील में पंचायत भवन के बाजू से नाले के पास सरकारी भूमि है।जहाँ,पर सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण हो रहा है।बताया जा रहा है कि यह निर्माण ग्राम पंचायत हंडिया के उपसरपंच छन्नूलाल तिवारी द्वारा कराया जा रहा है।सूत्रों से खबर है कि यह भूमि सरकारी जमीन है।सरकारी भूमि पर मकान बना रही महिला के पास कोई पट्टा नही आवंटित है।सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्जा हो रहा है।इसको देखने और सुनने वाला कोई नही है।खास बात तो यह है कि ग्राम पंचायत भवन के पास हंडिया में पंचायत भवन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण हो रहा है।लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नही है।

हालांकि इधर,मिडिया को कब्जा करने की जानकारी लगने के बाद मीडिया कर्मियो ने अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करने वाली महिला महिला भगवती बाई से बात की तो उनका कहना है कि ग्राम पंचायत उप सरपंच छन्नूलाल ने कागज बनाने की गारंटी ली है।इसके बाद मीडिया ने सवाल किया कि यह किसका मकान बन रहा है तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी किरण का बन रहा है।जब उनसे पूछा गया कि आपके पास कोई दस्तावेज है तो उन्होंने साफ मना कर दिया।पंचायत से कोई पट्टा आवंटित नही है।इसके बाद महिला से पूछा कि आपसे किसी ने पैसे लिए क्या? पहले तो महिला मीडिया के कैमरे के सामने बोलने से बच रही थी।वही महिला ने कुछ देर बाद कहा कि मैं उपसरपंच से बात कर लेती हूं।इसके बाद ही कुछ बता पाऊंगी।

हालांकि जब मीडिया ने उनसे कहा कि यहाँ जो कब्जा किया है।अगर इसपे रोक लगी तो आपके पैसे पानी मे चले जायेंगे।तो इसका हर्जाना कौन भरेगा।तब महिला ने कहा कि उपसपंच छन्नूलाल तिवारी से लेगे हम।वह बनबा कर देने की गारंटी ली है।

इसके बाद मीडिया प्रतिनिधि ने महिला से फोन पर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि उपसरपंच छन्नूलाल ने मुझसे 80 हजार रुपए लिए है।कागज बनाने के लिए।यह बात की मीडिया कर्मी के पास मोबाइल में रिकॉडिंग हुई है।जो वह उपसरपंच छन्नू लाल पर आरोप लगा रही है कि उनसे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा दिलाया गया है।इसके लिए उन्होंने कागज बनाने के नाम पर 80 हजार रुपए की राशि ली गई है।वही महिला ने कहा कि उन्होंने लगभग 4 लाख रुपए खर्च कर चुकी है।

इनका कहना है?

भगवती बाई का कहना है कि उपसरपंच छन्नूलाल तिवारी ने कहा कि आप मकान बना लो मैं आपको कागज बनवा दूँगा।इसके लिए 80 हजार रुपए कागज के बनवाने के नाम से लिये है।

भगवती बाई,ग्राम पंचायत हंडिया

इनका कहना है?

मैं ढेर माह पूर्व ही पंचायत में आया हु।मुझे पैसे लेने का पता नही।मकान निर्माण हो रहा है।पंचायत द्वारा कोई परमिशन नहीं दी गई है। मैं इस संबंध में पटवारी और तहसीलदार को अवगत करवा दूंगा।

केशराम सचिव ग्राम पंचायत,हंडिया

इनका कहना है?

मेरे पर जो पैसे को लेकर आरोप लग रहे,वह गलत है।मेरे द्वारा कोई परमिशन की बात नहीं कही।जो निर्माण हो रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी।

छन्नू लाल तिवारी,उपसरपंच हंडिया

इनका कहना है?

मकान निर्माण हो उसकी कोई परमिशन नही है।निर्माण कार्य रोका जाएगा।

लखन लाल भीलाला,सरपंच ग्राम पंचायत हंडिया

Leave a Comment