PM आवास योजना दिलाने सचिव ने मांगे 5 हजार रुप साहब हम गरीब कहां से दें पैसेकलेक्टर को ज्ञापन देकर पीएम आवास की मांग
संवाददाता-मोहन लाल नागले
खबर मध्य प्रदेश के हरदा से है जहाँ,हरदा जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी का डर नहीं है। सरकारी महकमों में पैसों की भूख इतनी बढ़ गई है कि गरीबो से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सचिव रिश्वत की मांग कर रहे है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।
दरअसल,ऐसा ही एक मामला हरदा जिले के ग्राम पंचायत कनारदा गांव के सचिव भूपेंद्र सोनी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही हैं।हितग्राही बालकृष्ण सरवरे ने कलेक्टर आदित्य सिंह के नाम एक ज्ञापन दिया है।जिसमे कनारदा निवासी बालकृष्ण सरवरे ने मीडिया को बताया कि वह गरीब परिवार से है।उन्होंने कहा कि वे कनारदा में वर्षो से निवास कर रहे है।उनका कच्चा मकान बना हुआ।सचिव भूपेंद्र सोनी प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर 5 रुपए की मांग कर रहा है।उन्होंने कहा मेरा लिस्ट में नाम आ गया है।लेकिन राशि नही देने के कारण मुझे मकान नही मिल पा रहा है।उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
1.वाईट-बालकृष्ण सरवरे,शिकायत कर्ता ग्राम कनारदा
2.वाईट-भूपेंद्र सोनी,सचिव ग्राम कनारदा
