ग्राम पंचायत पोखरनी में बिजली विभाग के ठेकेदारों की मनमानी

ग्राम पंचायत पोखरनी में बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा मनमानी का कार्य करते हुए लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है ज्ञात हो बिजली विभाग द्वारा नए खंबे और नए केवल लगाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें मार्ग के एक साइड से लोहे के खंबे गड़वाए गए हैं।

उन पर नई केवल लगाई गई है लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए कहीं-कहीं जर्जर हो चुके पुराने और क्षतिग्रस्त खंबो पर भी रोड क्रॉस करके केवल डाल दी गई है इस पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति लेते हुए रोड के दूसरी तरफ पुराने खंबो पर केवल न डालने एवं एक ही लाइन में गड़े हुए नए खंबो पर ही केवल डालने की बात कही तो ठेकेदार के कर्मचारी जो गांव में खंबे गाड़ने और केवल का कार्य कर रहे हैं। सीधे मुकर गए कि मै अपने पर्सनल काम से गांव में आया हूं मेरा इस बिजली लाइन से कोई लेना-देना नहीं है आप साब से बात करो या कहीं भी शिकायत करो। जबकि उनके साथ में घूम रहे पोखरनी के सरपंच महिपाल पटेल ने उन्हीं के सामने कहा कि यही बिजली का काम करवा रहे हैं। ज्ञात हो विगत दिनों आंधी तूफान के चलते कुछ पुराने खंबे टूट कर गिर गए थे एक खंभे के टूट कर गिरने से उसके करीब लगे खंभे में भी झटका लगा जो की एक मकान की छत से टकराने से छत में बड़ी दरार आ गई है जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है गनीमत रही की कोई अनहोनी नहीं हुई। अगर भविष्य में कोई दुर्घटना या अनहोनी होती है तब यह जिम्मेदारी कौन लेगा।

Leave a Comment