दीपावली पर कराए साफ सफाई अधिकारीओ को निर्देश

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, हरदा (म.प्र.)* *समाचार**दीपावली से पूर्व साफ-सफाई व सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से कराएं**कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश*हरदा 21 अक्टूबर 2024/ दीपावली से पूर्व जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित कर साफ-सफाई कराएं।

साथ ही वर्षा के कारण खराब हुई सड़कों की रिपेयरिंग एवं कार्यालयों की रंगाई पुताई व सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय नागू सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment