कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश जल मिशन की पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करें

*जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करें* *कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश* *राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी करें सतत मॉनिटरिंग*हरदा 22 अक्टूबर 2024 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के यांत्रियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित लंबित पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें ।

उन्होंने एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिए की भूमि संबंधी उपलब्धता के कारण जो पेयजल योजनाएं रुकी हुई है, उनके लिए भूमि तत्काल उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जो नल जल योजनाएं ट्यूबवेल सूख जाने या ट्यूबवेल फेल हो जाने के कारण रुकी हुई है, उनके संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी तत्काल समस्या हल करें। कलेक्टर श्री सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्राम भ्रमण के दौरान पेयजल योजना के क्रियान्वयन में जो भी समस्या सामने आए, उसे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को बताएं ताकि उसका तुरंत निराकरण किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में जिले के सभी ग्रामों के परिवारों को हर घर नल से जल योजना के तहत जोड़ना है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें, ताकि जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल से जल” पहुंचने के मामले में जिले में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हो सके।

Leave a Comment