दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आज आयोजित होगा


हरदा 24 अक्टूबर 2024/ सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय शिविर के माध्यम से भारत सरकार की एडिप योजना के तहत एलिम्को के माध्यम से चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि यह शिविर केंद्रीय मंत्री श्री डी.डी. उइके के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 11 बजे से शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment