नेशनल हाईवे मार्ग अवरुध कर चक्का जाम करने वालों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

थाना हंडिया, जिला हरदा दिनांक – 24/10/2024


हरदा 24 अक्टूबर 2024,
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के निर्देश पर थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईवे मर्ग पर चक्का जाम खुलवाया गया । आरोपी पर अपराध क 234/24 धारा 126 (1) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/10/24 को नेशनल हाईवे पर किसान रामफूल विश्नोई व्दारा सुबह 9 से 11 बजे के बीच ग्राम अवगांवकला निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज्य मार्ग सं.47 मे अपने खेत के पास निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज, सर्विस रोड पर जेसीबी से मिट्टी डालकर मार्ग अवरूध्द कर दिया जिससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग से आने जाने वाले परिवाहन तथा बस एंव कार में बैठे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पडा। थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया मौके पर पहुंच कर जेसीबी से मिट्टी हटवा कर जाम खोला गया जिससे नेशनल हाईवे मार्ग करीबन 2 घण्टे तक अबरुध रहा इस कारण से महिला, बच्चो एंव बिमार लोगो को काफी परेशानी का सामना करना । रामफूल पिता शिवाजी विश्नोई 58 साल निवासी अवगांवकला के विरुध अपराध क 234/24 धारा 126 (1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में
महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, यातायात प्रभरी निरी संदीप सिहं. सउनि विनोद रघवंशी. प्रआर 06 अशोक सराठे. आर 209 हरिओम की रही।

Leave a Comment