छिदगांव मेल के पंचायत सचिव श्री यादव को जनपद टिमरनी में अटैच किया गया


हरदा 24 अक्टूबर 2024,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से ग्राम छिदगांव मेल में पदस्थ सचिव श्री सुरेश यादव को जनपद पंचायत टिमरनी में तत्काल प्रभाव से संलग्न करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने ने बताया कि श्री ललित गुर्जर सचिव ग्राम पंचायत रायबोर को अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ ग्राम पंचायत छिदगांवमेल का अतिरिक्त सचिवीय प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

Leave a Comment