श्रीमान स्टेशन प्रबंध क हरदा रेलवे स्टेशन हरदा

श्रीमान स्टेशन प्रबंध क हरदा
हरदा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की सुविधा तो है पर शाम को आने वाली अप डाउन की गाड़ियों में डिपो की संख्या ज्यादा होती है जो की प्लेटफार्म के नीचे पटरी तक जाते हैं

ज्ञात रहे की जनरल के डिब्बे पीछे और आगे रहते हैं डिब्बे पटरी पर यानी प्लेटफार्म से नीचे जाते हैं और सवारी जल्दी-जल्दी उतरती है इस क्षेत्र में प्राप्त लाइट नही है और साइड वाली पटरी से गाड़ियों का आना-जाना रहता है जिसके कारण हमेशा दुर्घटना का डर रहता है और घटनाएं लगातार घट रही है क्योंकि रेलवे प्लेटफार्म का काम चालू है अतः प्राप्त लाइट की व्यवस्था एवं जी आरपी के जवानों की एवं साइट की पटरी से गुजरने वाली गाड़ियों की जानकारी देना चाहिए
साथ ही प्लेटफार्म के बाहर सड़क पर जहां से अंदर का रास्ता है वह ऑटो वाले पूरा रास्ता रोक कर खड़े रहते हैं जिससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा होती है और इन ऑटो वालों के कारण उस क्षेत्र में ट्रैफिक हमेशा जाम बना रहता है श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र कर आम जनता को हो रही परेशानियों से निजात दिलाया जाए आने वाले त्योहार के समय रेलवे में ट्रैफिक बढ़ेगा जिससे भगदड़ और दुर्घटनाओं का डर हमेशा बना रहेगा अतः उपरोक्त सारी समस्याओं का निराकरण कर जन हित मेंकार्य करने का कष्ट करें।
संजय कमल चंद जैन
विधायक प्रतिनिधि हरदा 9425045216

C c 1/रेलवे डीआरएम भोपाल
2/श्रीमान कलेक्टर महोदय हरदा

Leave a Comment