पत्नी पर चरित्र शंकर के चलते मारपीट की पत्नी का हुआ गर्भपात

रविवार को सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले कनारदा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के जलते मार पीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद उसका पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस ने आकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जहां से उसे मंगलवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा

खुशबू उम्र 22 साल ने आरोपी सावन से कोर्ट मैरिज की थी । दोनों कुछ समय अच्छे रहे पर बाद में सावन अपनी पत्नी पर शक करने लगा जिसके चलते रविवार शाम को बह नशे में घर आया ओर अपनी पत्नी से मार पीट की उसकी पत्नी 6माह से गर्भपति थी मार पीट की जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले उसके भाई बहन को भी नहीं लगी दूसरे दिन सावन के द्वारा एंबुलेंस को बुलाया गया तब सभी लोगों को जानकारी लगी। खुशबू को मेटरनिटी वार्ड में भर्ती हैं उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उसके गर्भपात का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार महिला के हाथ पैरों पर गम्भीर चोट के निशान हैं महिला की हालत देखकर अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एसडीपीओ अर्चना शर्मा सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने पीडिया के बयान के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धरा मामला दर्ज किया मंगलवार को आरोपी सावन को कोर्ट में पेश किया जाएगा

Leave a Comment