गोवर्धन पूजन कार्यक्रम 2 नवम्बर को दयोदय गौशाला में होगा


हरदा 29 अक्टूबर 2024/ मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इसी क्रम में हरदा में 2 नवम्बर को स्थानीय दयोदय गौशाला में अपरान्ह 4 बजे से जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिये मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने निर्देश दिये कि गोवर्धन पूजन कार्यक्रम पर गौ सेवकों का सम्मान तथा गौशाला परिसर में साफ-सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि 2 नवम्बर को दयोदय गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा के साथ-साथ गौ ग्रास कार्यक्रम, गौ सेवकों का सम्मान, पंच गव्य के उत्पादों पर संगोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे गौ प्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा।
(फोटो संलग्न)

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम