तेज रफ्तार वाहन का टायर फटने से हुई एक महिला की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल रैफर

संवाददाता मोहन लाल नागले हरदा

बैतूल से इको वाहन से अपने गांव जा रहे थे श्रद्धालुसत्संग के समापन के बाद बैतूल से रतलाम लौटते समय हुआ हादसाखबर मध्यप्रदेश के हरदा से है जहाँ, इंदौर-बैतूल फोर लाइन बायपास पर टायर फटने से श्रद्धालु से भरी वाहन पलट गया।जिसमे सवार 1 महिला की मौत हो गई है।वही मृतक महिला का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे हरदा जिला अस्पताल में उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते भोपाल रेफर किया है।वही कुछ लोगो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा कि संत रामपाल महाराज के तीन दिनी सत्संग के समापन के बाद बैतूल से रतलाम के ताल तेसरिया लौट रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरी इको वैन पलट गई। इंदौर-बैतूल फोरलेन बायपास पर टायर फटने से वैन दो पलटी खाते हुए खेत में जाकर पलट गई। इसमें 6 माह के बेटा गम्भीर और मां की सिर में गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे करीब इंदौर-बैतूल फोरलेन पर खोजा ढाबे के पास तेज रफ्तार वैन का पिछला टायर फटने से दो पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी।जिससे वाहन में सवार श्रद्धालु घायल हो गए।जिसमें एक महिला की मौत हुई है।जिसमे मृतक महिला का बेटा गम्भीर घायल है।जिसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम