किसान की जमीन पर कब्जा, लगा रहे चक्कर ओर सरकार बना रही सुशासन सप्ताह

3 साल पहले बाफना परिवार द्वारा मृत भाई की पावर ऑफ अटर्नी बनाकर जमीन हरदा निवासी फिरोजा बी को बेची गई और उप कृषक आज तक दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है । इसका आवेदन जन सुनवाई हरदा में 2 सालों से दिया जा रहा है परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।

IMG 20241224 WA0014
किसान की जमीन पर कब्जा, लगा रहे चक्कर ओर सरकार बना रही सुशासन सप्ताह 5

इन्होंने सन 2023 में एसपी को आवेदन भी दिया परंतु कोई जवाब नही मिला। कृषक का कहना है की हमारे पक्ष में कोर्ट से आदेश भी आया था परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।बात करते हुए महिला कृषक की आंखों से गिरे आसू

IMG 20241224 WA0015
किसान की जमीन पर कब्जा, लगा रहे चक्कर ओर सरकार बना रही सुशासन सप्ताह 6

प्रशासन एक तरफ तो सुशासन सप्ताह माना रहा है और लाडली बहना योजनाएं चला रहा है तो दूसरी तरफ वोही लाडली की आंखों से आंसू झलक रहे है।दूसरे कृषक घनश्याम दास बताते है की उनके भाइयों ने उनकी जमीन हड़प ली।

IMG 20241224 WA0016
किसान की जमीन पर कब्जा, लगा रहे चक्कर ओर सरकार बना रही सुशासन सप्ताह 7

ओर वे 2012 से तहसीलदार के चक्कर लगा रहे है परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही ओर आज की जनसुनवाई में भी कोई जवाब नही दे पाए सिर्फ आश्वाशन ही दिया।

Leave a Comment