68 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में माखन नगर कि सिद्धी दुबे का चयन

माखननगर..बालिका वर्ग में 68 वी नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु माखननगर की सिद्धी दुबे पुत्री शैलेश कुमार दुबे का चयन हुआ है, सिद्धी दुबे सेमेरिटन्स हायर सेकेन्डरी स्कूल शाखा

माखननगर में कक्षा 12 वी छात्रा है।विगत नवम्बर माह में दतिया में सम्पन्न हुई 68 वी राज्य स्तरीय शालेय, बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदापुरम और इंदौर के बीच खेला गया था जिसमें पहले बल्लेबाली करते हुये इंदौर की टीम ने 10 ओवर में शानदार प्रदर्शन कर 110 रन बनाए। जवाब में नर्मदापुरम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाकर मैच जीत लिया था नर्मदापुरम की तरफ से सिद्धी दुबे ने शानवार 50 रन बनाकर कप्तानी पारी खेलते हुए अर्द्ध शतक जमाया और टीम ने 9 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल नर्मदापुरम को जीत दिलायी। तथा अन्य तीन मैच में रीवा के खिलाफ 34 रन नाटआउट, सागर के खिलाफ 44 रन नाट आउट व तीन विकेट, भोपाल के खिलाफ 20 रन व एक विकेट के साथ बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सिद्धी दुबे का चयन किया गया। चयन पर स्कूल के स्टाफ एवं साथी छात्राओं एवं शुभचिंतको नगर के खेल प्रशंसकों द्वारा बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

रिपोर्टर – पं तरुण शास्त्री (माखन नगर)

Leave a Comment