
माखन नगर:- नव आहुति संस्था द्वारा हाई स्कूल मैदान पर 42 वी साहित्य देवता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था जिसका सोमवार को समापन हुआ फाइनल मैच बुरहानपुर और अलीशा क्लब भोपाल के बीच हुआ जिसमें अलीशा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए जवाब में बुरहानपुर की टीम 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अलीशा क्लब भोपाल को अतिथि पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पुष्पराज पटेल, यशवंत सिंह राजपूत, MPCA सचिव नर्मदा पुरम डिविजन अनुराग मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर, कपिल फौजदार, हकीम खान, नरेंद्र मालवी, अंशुमान मीणा, कायाकल्प डेरिया, अर्पित सोनी, कान्हा गुरु ने 51000 हजार नगद और साहित्य देवता ट्रॉफी प्रदान की उप विजेता बुरहानपुर टीम को 31000 नगद एवं उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई नगर में प्रतिवर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता का खेल प्रेमी इंतजार करते हैं और जब आयोजन होता है तो खेल प्रेमी ग्राउंड में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजक नव आहुति क्लब के अध्यक्ष रत्नेश बडगूजर, पं शैलेंद्र जोशी गुरुजी और विशाल जैन को इस राज्यस्तरीय टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए बधाई दी विजेता और उपविजेता टीम को भी बधाई दी प्रतियोगिता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप मिश्रा, प्रमोद यादव, प्रदीप शर्मा, उमेश तिवारी, कमलेश पांडे, पदम मीना, अनिल चौरे, सुनील मोदी, रमेश तिवारी, पार्षद बबलू अंसारी, नरेंद्र मालवीय काजल खेड़ी, पुष्पेंद्र यादव गुर्जर वाड़ा सहित नगर के खेल प्रेमियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।प्रतियोगिता में प्रखर को बेस्ट बल्लेबाज रवि तिवारी बेस्ट बॉलर मैन ऑफ द सीरीज सलमान सईद बेस्ट फील्डर विकास राजपूत बेस्ट विकेट कीपर यक्ष कुमार को भी अतिथियों द्वारा ट्रॉफी दी गई
प्रतियोगिता में बेस्ट अंपायर बी जी, सपनेस पुरोहित, सत्यम वर्मा, अजय दोहरे, कॉमेंटेटर अप्पू पाराशर, उत्कर्ष आचार्य, स्कोरर शेंकी आचार्य, राकेश सिन्हा का सम्मान कर पुरस्कार दिया गया।
रिपोर्टर माखन नगर पं तरुण शास्त्री
