समाज सेवा की आड़ में लोग कर रहे ग्राम में अवैध शराब का खुलेआम व्यापार प्रशासन की अनदेखी

हंडिया। विगत लम्बे समय से हंडिया ग्राम में अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा शराब विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

और देखा जाए तो अवैध शराब बिक्री उन लोगों द्वारा गांव में की जा रही हैं,जो गांव में बड़े समाज सेवक बने घूम रहे।

युवाओं को अवैध कार्य के दलदल में उतार रखा है,युवा लड़के शराब की पेटियां लेकर घूम रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज भी कराई गई लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती जिससे अवैध शराब और अन्य अवैध कार्य ग्राम में बिना किसी डर के चल रहे हैं।

क्या भारत देस का कानून इतना कमजोर हो गया है। की आज तहसील ग्राम हंडिया में शराब माफियों के ऊपर लगाम लगाने में असमर्थ है।पूर्व में हंडिया पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाने के बाद भी ग्राम में अभी भी रोजाना शराब की बिक्री की बड़े पैमाने पर की जा रही है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम