हरदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को धर दबोचा

संवाददाता- मोहन लाल नागले

2.5 लाख रुपये आरोपियों से किये बरामद

रिटायर्ड रेलकर्मी से हुई थी दिनदहाड़े

खबर मध्यप्रदेश के हरदा से है जहाँ, हरदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो रैकी कर लोगों के पैसे से भरे बैग व अन्य समान लूटकर भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 2 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

IMG 20250223 WA0428
हरदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को धर दबोचा 5

दरअसल, बीते दिनों 18 फरवरी, 2025 को हरदा शहर के शुक्ला कॉलोनी निवासी सुखराम बिल्लोरे ने हरदा के स्टेट बैंक से 2 लाख 50 हजार रुपये निकाले थे। उनके पास पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की पांच गड्डियां थीं। उन्होंने रुपयों और अन्य दस्तावेजों को एक नीले रंग के झोले में रखा और अपनी मोटरसाइकिल के हैंडल में टांगकर घर के लिए निकल पड़े। दोपहर करीब 12:30 बजे, जब वे अपने घर के सामने गली में पहुंचे, तो दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और कहा कि उनके रुपये गिर गए हैं। जब सुखराम गिरे हुए 10 और 20 रुपये के नोट उठाने लगे, तो आरोपियों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने चार दिन के भीतर आरोपियों गिरफ्तार कर उनसे 2 लाख 50 बरामद किए है। एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि चारो आरोपियों ने देश के अन्य राज्यों में भी लूट समेत अन्य वारदातें की है। चारो अरोपी आंधप्रदेश के रहने वाले है।

IMG 20250223 WA0427
हरदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को धर दबोचा 6

इधर, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले पुलिस बल के साथ घटनास्थल व शहर के चौक चौराह ओर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।वही, हरदा पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। नर्मदापुरम के पुलिस महानिरीक्षक ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। तकनीकी माध्यम से आरोपियों की लोकेशन कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिली। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटे गए 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए।

IMG 20250223 WA0429
हरदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को धर दबोचा 7

एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि 4 दिन पूर्व हरदा शहर के शुक्ला कालोनी के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी से लूट की घटना हुई थी।जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गोड्डेटी सलमा 53 वर्ष, छल्ला प्रभुदास 31 वर्ष, पेटला शरेष कुमार 32 वर्ष, डी भावेस 20 वर्ष सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों का तरीका वारदात आरोपी अलग-अलग राज्यों में वारदात करते थे। वे बैंक के आसपास पैसे निकालने वाले बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। वे पीड़ित को 10-20 रुपये के नोट या चिल्लर पैसे गिराकर भ्रमित करते थे, और जब पीड़ित पैसे उठाने में व्यस्त होता था, तो वे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग जाते थे।वही, आरोपियों ने हरदा के अलावा खरगोन, जलगांव और विदिशा में भी लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है।

Leave a Comment