थाना हंडिया आधे घंटे में 10 साल के बच्चे को खोज कर माँ से मिलाया


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा गुम नाबालिग बालक / बालिकाओं को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे,

IMG 20250227 WA0776
थाना हंडिया आधे घंटे में 10 साल के बच्चे को खोज कर माँ से मिलाया 4

निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक 10 वर्षीय बालक को उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 26/02/25 को देर रात करीब 19.15 बजे फरियादिया लक्ष्मी तबर पति विजय तबर उम्र 25 साल निवासी ग्राम पाचोर थाना नसरुल्लागंज जिला सीहोर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की मैं ग्राम बांगरूल में दिव्यांग बच्चों के होस्टल में खाना बनाने का कार्य करती हूँ

IMG 20250227 WA0777
थाना हंडिया आधे घंटे में 10 साल के बच्चे को खोज कर माँ से मिलाया 5

तथा वही होस्टल में रहती हूँ मेरे दो लड़के हैं बड़े लड़के का नाम कृष्णा जिसकी उम्र 12 साल एवं छोटा लड़‌का बलराम हैं उसकी उम्र करीबन 10 साल होगी बलराम मानसिक रूप से दिव्यांग हैं तथा कक्षा चौथी में पढ़ाई करता है आज दिनांक 26.02.25 को मैं ग्राम पाचोर नसरुल्लागंज से करीबन सुबह 08.00 बजे बस से बलराम के साथ बांगरूल होस्टल में जाने के लिये आ रही थी से करीबन 10.30 बजे सारंण ढाबा के सामने ग्राम बागरुल में बस रूकी मैं तथा बलराम बस से उतर गये एवं होस्टल में जाने लगे बलराम मेरे पीछे-पीछे आ रहा था रास्ते में बालराम अचानक गायब हो गया मैंने बलराम की तलाश आसपास किया कोई पता नहीं चला मेरा बच्चा मानसिक रूप से दिव्यांग और शरारती बालक है कक्षा 4थी पढ़ रहा है तथा बाये कान में बाली पहने हैं मुझे शंका हैं कि मेरे नाबालिक लड़के बलराम को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया होगा रिपोर्ट पर अपराध क़ 72/25 धारा 137 (2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर मुताबिक आदेश बच्चे की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर अलग अगल क्षेत्र में रवाना किया गया। फरियादिया से पूछताछ कर विस्तृत घटना की जानकारी लेकर तथा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करते हुए फुटेज देखे गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी गण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं थाना प्रभारी रेहटगांव चौकी प्रभारी करताना भी रात्रि में है घटना स्थल पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग किया । पुलिस की तत्काल एक्टिव कार्यवाही के प्रयास के दौरान अलग-अलग पुलिस टीम में से एक टीम आर 373 दम्मूसिह आर 340 सचिन के द्वारा हँड़िया में तलाश करते हुए अपहृत बालक बलराम तवर ऋद्धेश्वर घाट पर घूमते हुए मिला जिसे अभीरक्षा में लेकर अपराध विवेचना करते हुए दस्तयाब सुदा बालक को परिजन माँ के सुपुर्द किया गया।

Leave a Comment