भाजपा के 11 वर्ष के शासन में हर वर्ग का विकास – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया

हंडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को हंडिया, में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया। मुख्य वक्ता उदय सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

11 वर्ष के सफर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अगुवाई में हर वर्ग का विकास किया है। केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है।

यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है। कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और कमजोर नीतियों का शिकार था। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया। 11 वर्ष में देश की सोच बदली हंडिया ब्लाक क्षेत्र के गांव में भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि 11 वर्ष में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल, बदला है।

कार्यक्रम दौरान आज मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल जी, मुख्य वक्ता श्री उदयसिंह राजपूत जी, वरिष्ठ नेता श्री अवंतिका प्रसाद तिवारी , मंडलोई काका, प्रफुल अग्निहोत्री ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल , जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल , जनपद सदस्य मंजू प्रभुदायल धनगर,हंडिया पंचायत उप सरपंच शरण तिवारी, सुनील लोधी, राहुल सोनकर, राहुल खत्री, पन्ना प्रजापति सहित मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम