अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीस लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पचपेड़ी/मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 03 अगस्त 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देश पर जिला क्षेत्र में चेतन अभियान विरुद्ध नशे और प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस नें बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को तीस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरा मामला थाना पचपेड़ी क्षेत्र का है जहां पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम बिल्हा से अवैध महुआ शराब लेकर सुकुलकरी की ओर आ रहा है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी श्रवण कुमार कुमार द्वारा टीम गठित की गई, टीम नें सुकुलकरी आंगनबाड़ी के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक कर पूछताछ की जिसमें युवक नें अपना नाम अजय पोर्ते, पिता चंद्रभान पोर्ते, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बिल्हा, थाना पचपेड़ी बताया, उसकी तलाशी करनें से उसके कब्जे से तीस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा एक नग मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा आरोपी के विरुद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 189/ 2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त आरोपी को 02 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, इस कार्यवाही में सहायक निरीक्षक ओमकार बंजारे, आरक्षक नरसिह राज, दिल हरण एवं गजपाल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

q 1754234248354949104514241593
अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीस लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 3

Leave a Comment