अजगर सांप को मोटरसाइकिल से घसीटनें वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़। 07 अगस्त 2025

✒️… वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर 31 जुलाई 2025 की शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अजगर सांप को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटते हुए दिखाया गया था, यह अमानवीय घटना कांकेर शहर की बताई गई।

वन मण्डलाधिकारी कांकेर नें बताया कि उक्त वीडियो के सामनें आनें के बाद इसे वन विभाग के अधिकारियों नें तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की, उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के सहयोग से वन विभाग नें आरोपी की पहचान सुरेश जैन, पिता हलाल राम जैन, निवासी आतुरगांव के रूप में की।

वन मण्डलाधिकारी नें बताया कि मामले में वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 09 और 51 के तहत 05 अगस्त को प्राथमिक वन अपराध दर्ज किया गया, इसके बाद 06 अगस्त को वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर द्वारा आरोपी सुरेश जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आगे की जांच कांकेर वन परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, वन विभाग नें स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

q 17542342482978640306101103457 1024x575 23809224462592490451
अजगर सांप को मोटरसाइकिल से घसीटनें वाला आरोपी गिरफ्तार 3

Leave a Comment