मदिरा के अवैध विक्रय के विरुद्ध कुल 8 प्रकरण दर्ज

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की।

1000055039
मदिरा के अवैध विक्रय के विरुद्ध कुल 8 प्रकरण दर्ज 4

जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल ने बताया कि जिले के हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेडी, ऊटपड़ाव रेलवा, अजनास रेय्यत, खेड़ा, बागरुल तथा हरदा के सकुर कॉलोनी,

दूध डेयरी मोहल्ला, पीलियाखाल में दबिश देकर कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 40 पाव देशी शराब, 310 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर

1000055033
मदिरा के अवैध विक्रय के विरुद्ध कुल 8 प्रकरण दर्ज 5

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 36600 रूपये है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री लाल ने बताया कि ग्राम ऊटपड़ाव मे अवैध शराब बिक्री सम्बन्धी वायरल वीडियो की जांच के लिये रुपेश सेन के टप की सघन तलाशी की गई,

तलाशी मे टप से कोई भी अवैध शराब बरामद नहीं हुई। इसके पूर्व 28 जुलाई को भी हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिराखान, उंडाल, सीगोंन, नयापुरा, मालपौन में दबिश देकर कुल 09 लीटर हाथ भट्टी कच्ची

महुआ शराब, 41 पाव देशी शराब, 6 बीयर केन एवं 2 बीयर बोतल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज किये गए थे ।

Leave a Comment