*हरदा 29 अगस्त 2025/
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कि जा रही है। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि शुक्रवार को खेल दिवस के अवसर हॉकी, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कि गई।*

कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया*प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी की स्मृति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, श्री नितेश बादर, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विक्रांत अग्रवाल उपस्थित थे।

कब्बड्डी प्रतियोगिता में ग्राम मसंनगांव, मारुति फिजिकल एकेडमी, शास उत्कृष्ट विद्यालय, बालक छात्रवास, पी.एम श्री महाविद्यालय हरदा, मां राजरानी क्लब हरदा, फिजिकल एकेडमी हरदा ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मारुति फिजिकल एकेडमी हरदा एवं शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के मध्य हुआ

जिसमें मारुति फिजिकल एकेडमी विजेता रही।*हॉकी प्रतियोगिता आयोजन किया गया*हॉकी मैच फिडर सेंटर विरुद्ध जिला हाकी संघ के मध्य हुआ जिसमें हॉकी फिडर सेंटर विजेता रहा।*

कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया गया*कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा मेजर ध्यानचंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित पहलवान से परिचय कर किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता में 35 kg में शौर्य विश्नोई, 44kg में विराट विश्नोई, 48kg कृष्ण विश्नोई, 49kg में दिव्यांशी जाट, 60kg में नैतिक विश्नोई, 61kg में वंशिका विश्नोई, 63kg वेदिका विश्नोई, 75kg हर्षल विश्नोई, 80kg माधव विश्नोई खिलाड़ी विजेता रहे।
