माँ तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत प्रतिभागियों का दल रवाना*

*हरदा 1 सितम्बर 2025/

मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा मां तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत नर्मदापुरम संभाग से हरदा, रायसेन एवं नर्मदापुरम की एन.सी.सी, स्काउट, खेल, मेधावी, तथा सामाजिक कार्यकर्ता वर्ग में चयनित 50 प्रतिभागियों को मांडू, ओम्कारेश्वर व महेश्वर तक राज्य के विभिन्न पुरात्व धरोहर, भौगोलिक, दर्शनिक एवं धार्मिक प्राचीन स्थलो का भ्रमण कराया जायेगा।

1000078601
माँ तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत प्रतिभागियों का दल रवाना* 3

जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि सोमवार को शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय से सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज शर्मा, संस्था की प्राचार्या सुश्री कामिनी जैन, विघायक प्रतिनिधि श्री रमेश उपरारियां, संस्था के स्पोर्ट्स अधिकारी

श्री धर्मेंद्र गुर्जर ने जिले के प्रतिभागियों को खेल प्रशिक्षक श्री आस्कर मोजिस, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, सुश्री उपासना ठाकुर, सुश्री आरती शर्मा, सुश्री शशि रघुवंशी के साथ दल को रवाना किया। यह दल 1 से 5 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगा।*

Leave a Comment