गणेश जी के विसर्जन के लिए प्रशासन के द्वारा बनाया गया अस्थाई कुंड

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया

ग्राम पंचायत हंडिया और तहसील कार्यालय हंडिया के द्वारा गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए हंडिया में अस्थाई कुंड का निर्माण किया गया है

जिसमें छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा तथा पंचायत और तहसील कार्यालय के द्वारा सभी गणेश समितियां और जिन लोगों ने अपने-अपने घरों पर गणेश जी की स्थापना की है

उन सभी से विनती की है कि वह सभी अपने-अपने गणेश जी विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड का उपयोग करे गणेश विसर्जन के लिए कुंड नदी में तेज पानी और नदी की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अस्थाई कुंड का निर्माण किया गया है

कुंड में गणेश विसर्जन के दौरान प्रशासन के कुछ अधिकारी पुलिस बल वहां पर मौजूद रहेगा जिससे कि किसी प्रकार की धक्का मुक्की या किसी प्रकार से दिक्कतों का सामना न करना पड़े और सभी गणेश समितियां अपने अपने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आसानी से कर पाएंगे

Leave a Comment