अवगांव खुर्द से बिजली के तार चोरी कर ले गए चोर थाने में शिकायत दर्ज

हरदा जिले के अबगांव खुर्द से एक बहुत ही बेचिदा मामला सामने आया है!जहां पर मध्यप्रदेश की मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा उत्तर मैं आने वाले गाँव अबगांव खुर्द मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 33/11 kv लाइन के तार चोरी कर लिए गए! जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के द्वारा टिमरनी थाने में की गई है!

1000084903
अवगांव खुर्द से बिजली के तार चोरी कर ले गए चोर थाने में शिकायत दर्ज 3

विद्युत विभाग के द्वारा शिकायत करते हुए बताया गया कि दिनांक 1/9 /2025 को क्षेत्रीय लाइनमैन के द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया की 33/11 kv अब गांव खुर्द सर्विस स्टेशन से निकलने वाली 11 kv डगावानीमा पंप फीटर के 17 नंबर खंबे के पोल पर लगे

तार ग्राम खिड़की वाला मे नहर के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि के समय चोरी कर दिए गए! जिससे कंपनी को लगभग 115000 की हानि हुई है! विद्युत विभाग कंपनी ने अपील की है की, अज्ञात व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए तथा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए!

Leave a Comment