हरदा जिला जेल में दो कैदियों ने की जेल प्रहरी से मारपीट

आज हरदा जिला जेल से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आए जहां पर दोपहर के समय में दो कैदियों के द्वारा जेल प्रहरी से मारपीट की गई बता जा रहा है की जेल प्रहरी पुष्पेंद्र सिंह राजपूत को ड्यूटी के दौरान बेरख से चिल्लाने की आवाज आई!

विचाराधीन कैदी महादेव ने बताया कि हत्या के दो आरोपी सन्नी राजपूत और भूरा राजपूत उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे !जेल प्रहरी के द्वारा तीनों को मुख्य प्रहरी माखन सिंह के पास लेकर जा रहा था जिस पर सन्नी राजपूत और भूरा राजपूत के द्वारा मुख्य जेल प्रहरी के पास ले जाने पर विरोध किया!

तथा मुख्य जेल प्रहरी के साथ दोनों के द्वारा मारपीट की गई तथा जेल से बाहर आने पर देख लेने की धमकी दी गई! मारपीट होते देख तीन अन्य कैदियों ने बीच बचाव किया जिस पर जेल प्रहरी के द्वारा सिटी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है दोनों कैदियों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा296,115(2),352(2),3(5) एवं132 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

Leave a Comment