विश्वकर्मा लोहार समाज के द्वारा रविवार को द्वितीय मीटिंग रखी गई जिसमें 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा लोहार समाज के द्वारा रैली निकले जाने के लिए विचार विमर्श किया गया

जिसमें विश्वकर्मा समाज के लोगों के द्वारा बताया गया की 17 सितंबर को विश्वकर्मा समाज के द्वारा सुबह 9:00 बजे संस्कार स्कूल से रैली निकाली जाएगी
यह रैली हरदा के मुख्य मार्गो जैसे छिपानेर चौराहा नेहरू स्टेडियम अस्पताल चौक नारायण टॉकीज घंटाघर, से वापस होते हुए वापस छिपानेर पेट्रोल पंप विकास नगर संस्कार स्कूल आकर खत्म होगी

विश्वकर्मा समाज के द्वारा सभी सामाजिक बांधों का आवाहन करते हुए बताया गया है कि 17 सितंबर को होने वाली वाहन रैली में सभी सामाजिक बंधु अधिक से अधिक संख्या में पधारे तथा विश्वकर्मा समाज के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं
