हरदा की बेटी फिजा खान बनी गोल्ड मेडलिस्ट

*हरदा के लिए गर्व का विषय है कि हरदा की बेटी ने हरदा का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का सत्र 2023-24 का दीक्षांत समारोह का आयोजन भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित किया गया

1000086135
हरदा की बेटी फिजा खान बनी गोल्ड मेडलिस्ट 4

जिसमें मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय श्री मंगूभाई पटेल एवं मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह जी परमार एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री सुरेश कुमार जैन द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समस्त संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए

1000086134
हरदा की बेटी फिजा खान बनी गोल्ड मेडलिस्ट 5

जिसमें हरदा जिले में रहने वाली कु.फिजा खान पुत्री श्री यूसुफ आजाद खान को बरकतउल्लाह विश्विद्यालय भोपाल के UTD में अध्ययन करते हुए मध्य प्रदेश में संपूर्ण विज्ञान संकाय के एमएससी कंप्यूटर साइंस विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment