बिजली विभाग के द्वारा भेज दिया जाता है मनमाना बिजली बिल

जनसुनवाई में एक में आवेदन देते हुए आवेदक संतोष पचार पिता सीताराम पचार ने बताया कि वह अपनी नानी के यहां गुर्जर बिल्डिंग गली नंबर 4 में निवास करता है मेरे घर बिजली विभाग के द्वारा 40814 रुपए का बिल भेजा गया था

जिसकी शिकायत करने पर उनके द्वारा इस बिल को कटौती करते हुए 28298 रुपए कर दिया गया परंतु इसके पूर्व मेरे घर बिजली का बिल 100 200 ₹500 तक ही आता था परंतु जब से नया मीटर लगाया गया है तभी से मेरे घर बिजली विभाग के द्वारा मनमाना बिजली भेज दिया जाता है

अधिक बिजली बिल भेजने का कारण पूछने पर बताया जाता है कि नया मीटर खराब है तथा इससे पूर्व भी मुझे ₹40000 का बिजली बिल थमा दिया गया था जिसे भरने में हम सक्षम नहीं हैं मैं आंखों से बराबर देख नहीं पाता हूं तथा मेरी नानी भी वृद्ध अवस्था में है

Leave a Comment