भारतीय किसान संघ द्वारा बलराम जयंती उत्सव एवं ज्ञापन सौंपा गया

*भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी की ग्राम इकाई पोखरनी में कृषि देवता भगवान बलराम जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। आयोजन में ग्रामीणजन एवं संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।**

भोजन उपरांत निकाली गई शोभायात्रा एवं रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची। यहाँ पर किसानों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश महोदय के नाम विभिन्न किसान हितैषी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय को सौंपा।**किसानों की प्रमुख माँगें*

1000088473
भारतीय किसान संघ द्वारा बलराम जयंती उत्सव एवं ज्ञापन सौंपा गया 5

🫵🏻*1. खेती हेतु पर्याप्त एवं सस्ती दर पर खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।**

2. सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित कर उसका कड़ाई से क्रियान्वयन हो।*

1000088473 1
भारतीय किसान संघ द्वारा बलराम जयंती उत्सव एवं ज्ञापन सौंपा गया 6

*3. सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी तथा किसानों को विद्युत आपूर्ति नियमित एवं रियायती दर पर मिले।*

*4. प्राकृतिक आपदा (ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा आदि) से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई हेतु शीघ्र एवं पारदर्शी मुआवजा प्रणाली लागू हो।

1000088472
भारतीय किसान संघ द्वारा बलराम जयंती उत्सव एवं ज्ञापन सौंपा गया 7

**5. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पाद के भंडारण, परिवहन एवं विपणन की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

**किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और कृषि तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु सरकार से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Comment