अधिक किराया वसूलने पर यात्री बसों पर की चालानी कार्यवाही*

*हरदा 20 अगस्त 2025/

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर हरदा जिले के विभिन्न मार्गाे पर विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर,

बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है।

1000088807
अधिक किराया वसूलने पर यात्री बसों पर की चालानी कार्यवाही* 3

इसी क्रम में बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान बसों व अन्य वाहनों को चेक किया गया। कार्यवाही के दौरान 3 यात्री बसों व 5 लोडिंग वाहनों पर मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान 12500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया एवं 1 बस को जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।

Leave a Comment